कासगंज पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति

कासगंज पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाई दमदार प्रस्तुति

9 माह का प्रशिक्षण पूरा कर आरक्षियों ने ली शपथ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित


कासगंज, रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आरक्षियों ने अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परेड की सलामी ली और सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ सेवा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे रिक्रूट आरक्षियों और उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक सुना।
प्रशिक्षण के दौरान इन्डोर एवं आउटडोर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने सभी आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद परेड की टोलियां अनुशासित ढंग से प्रस्थान कर गईं।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन एवं प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *