ढोलना थाने में नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण, एडीजी ने किया वार्षिक निरीक्षण

कासगंज, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शनिवार को जनपद कासगंज के थाना ढोलना का दौरा कर नवनिर्मित हॉस्टल, विवेचना कक्ष एवं मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों से आए लोगों से संवाद कर पुलिस के प्रति बढ़ते सकारात्मक विश्वास की सराहना की। साथ ही आमजन से उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। थाना परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, जबकि कार्यालय और अभिलेखों का रखरखाव उच्च स्तर का मिला।
एडीजी ने शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों और खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान कराने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मुकदमों और लावारिस वाहनों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना ढोलना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#kasganjnews #Kasganjpolice #NewsUpdate
Author: Soron Live 24

