निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में एन सी ई आर टी किताबें प्राइवेट स्कूलों में लागू करने की मांग आज लखनऊ कूच, विधानसभा पर धरना देगा अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ

कासगंज/सोरों। निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वृद्धि एवं निजी स्कूलों में एन सी ई आर टी किताबें लागू करने की मांग और अन्य मदों में हो रही कथित मनमानी वसूली के विरोध में आज 25 अप्रैल को अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से कोर्स, यूनिफॉर्म और अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और ठोस कार्रवाई की मांग के लिए यह धरना आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अभिभावकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संगठन ने अधिक से अधिक लोगों से इस धरने में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
#kasganjnews #kasganj #ncert
Author: Soron Live 24

