प्रशिक्षण वर्ग पर जोर, संगठन विस्तार को लेकर विहिप-बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

सोरों । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सहावर गेट स्थित राधा मोहन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्यविजय नाथ तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें युवाओं को संगठन के उद्देश्य, अनुशासन और सेवा भाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कासगंज जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लें और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।
बैठक में प्रांत गो रक्षा प्रमुख मोहित गुप्ता, नवीन सक्सेना (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), अंबरीश वशिष्ठ (विभाग संयोजक), निक्की निर्भय (नगर संयोजक), सुधांशु भारद्वाज, सतेंद्र चौहान, विष्णु वार्ष्णेय, भविष्य माहेश्वरी, ऋषभ शर्मा, सिद्धांत गुप्ता (सह संयोजक), राज दिवाकर, यश महेरे, सुधांशु महेरे, लखन प्रताप सिंह, विशाल रावत, आकाश गोस्वामी, राजा गुप्ता, मनोज बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

