गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने पर जोर, आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण

गौशालाओं की व्यवस्था सुधारने पर जोर, आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण

कासगंज, मंगलवार। सदस्य गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय का कासगंज आगमन हुआ। इस दौरान वह बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ के विश्व बैंक स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग प्रचारक कुलदीप, अनिरुद्ध शर्मा, वैभव उपाध्याय समेत बजरंग दल कार्यकर्ताओं से भेंट कर गौशालाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

आवास पर ही संबंधित अधिकारियों—सीवीओ कासगंज, मंडल अधिकारी अलीगढ़ एवं तहसीलदार कासगंज—के साथ बैठक कर गौशालाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद रमाकांत उपाध्याय ने सभी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर विनोद कुशवाह (जिला सह संयोजक), वंश प्रताप सिंह, चेतन गौतम, हर्षित गौड़, ओंकार सैनी, वंश गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौ सेवा आयोग के सदस्य ने कहा कि “प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौशालाओं में पारदर्शी व्यवस्था, पर्याप्त चारा-पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जहां भी कमियां मिलेंगी, वहां तत्काल सुधार कराया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।”

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *