75 गुम मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाई खुशियां — कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता

कासगंज, 21 अप्रैल 2026।जनपद कासगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
साइबर सेल टीम ने इन मोबाइल फोन को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता हासिल हुई।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कासगंज पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कांस्टेबल स्वप्निल सिवाच, कांस्टेबल विजन कुमार व कांस्टेबल विवेक कुमार।
#Kasganjpolice #mobile
Author: Soron Live 24

