धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव,सजाया गया फूलबंगला भंडारा आयोजित

सहावर/कासगंज!विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर माता गमा देवी धाम पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान परशुराम की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक कराया गया, तदुपरांत भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष हवन यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान मंदिर महंत आचार्य रविकांत शास्त्री ने संपन्न कराए एवं पूर्णाहुति भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के संस्थापक पंकज मिश्रा ने दी। इस दौरान समिति के द्वारा सभी लोगों को सम्मानित किया गया। देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति में प्रमुख रूप से संस्थापक पंकज मिश्रा, बिपिन दीक्षित, ललित दीक्षित, शंभू शरण शर्मा, कुमोद कांत दीक्षित, रजनेश मिश्रा,राजा भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, संजीव मिश्रा, मुनि दीक्षित, अभिषेक शर्मा, अंकित मिश्रा,सोपाल दीक्षित,आयु मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

