अक्षय तृतीया पर सोरों नवदुर्गा मंदिर में हनुमानजी व नवदुर्गेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाली।

अक्षय तृतीया पर सोरों नवदुर्गा मंदिर में हनुमानजी व नवदुर्गेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाली।

सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्राचीन नवदुर्गा मंदिर, लहरा मार्ग पर हनुमान जी तथा श्री नवदुर्गेश्वर महादेव की सपरिवार प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पुराणेतिहासाचार्य राहुल वाशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने विधिवत पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शिवालय का निर्माण राजस्थान के मैढ़ी निवासी रतिराम मीणा द्वारा महंत विष्णुकांत मिश्र की प्रेरणा से कराया गया, जो क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर गौतम मिश्र, अनुभव मिश्र, अनमोल महेरे, गिरीश पाठक, विनोद दीक्षित (दीवान), सुल्तान सिंह, अशोक पाटकर, अमरदीप वार्ष्णेय, धर्मेन्द्र सक्सेना, अभिनव मिश्र, वैभव मिश्र सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *