“आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” के संकल्प के साथ कादरबाड़ी में निकली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली

सोरों (कासगंज):सोरों क्षेत्र के ग्राम कादरबाड़ी में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो न केवल एक बच्चे का भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को उन्नति की दिशा में अग्रसर करती है।
कार्यक्रम के उपरांत आदित्य काकोरिया दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गाँव की विभिन्न गलियों से होकर निकली, जहां बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ शिक्षा के प्रति संकल्प दोहराया गया और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह बघेल, प्रधानाध्यापक धनेन्द्र त्रिवेदी, भीलौर की प्रधानाध्यापिका अर्चना पाठक सहित शिक्षकगण अखिलेश कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, शिक्षिका लक्ष्मी, प्रेमलता एवं पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

