सोरों के एस.टी.डी.एम इंटर कॉलेज में नवीन प्रवेश फार्म के नाम पर छात्रों से 50 रुपए की वसूली ।
अगली कक्षा में पहुंचे छात्रों से भी ‘नवीन प्रवेश फार्म’ के नाम पर पैसे वसूले जाने का आरोप, अभिभावकों में रोष

सोरों/कासगंज।सोरों स्थित संत तुलसीदास म्युनिसिपल (एस.टी.डी.एम) इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से 50 रुपए की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा अगली कक्षा में पहुंचने वाले छात्रों से भी ‘नवीन प्रवेश फार्म’ के नाम पर प्रति फॉर्म 50 रुपए लिए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, जो छात्र-छात्राएं पहले से ही कॉलेज में अध्ययनरत हैं और अगली कक्षा में प्रमोट हुए हैं, उनसे भी नए प्रवेश के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है। अभिभावक हरीश कुमार,नरेश कुमार, ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे छात्रों और अभिभावकों के साथ आर्थिक शोषण बताया।
मामले को लेकर नगर पालिका सभासद नितेश रिंकू पचौरी और पवनेश सक्सेना विजय गोस्वामी ,मुनीश चौधरी,जयपाल कश्यप, ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज नगर पालिका द्वारा संचालित है, ऐसे में अगर छात्रों से इस प्रकार की वसूली की जा रही है तो यह निंदनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पालिका अध्यक्ष से मिलकर इस वसूली पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकरण ने बताया कि यह शुल्क विद्यालय प्रबंधक के आदेश पर लिया जा रहा है और पूर्व में भी इस प्रकार से छात्रों से राशि ली जाती रही है।
फिलहाल इस मामले को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है और वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे
Author: Soron Live 24

