कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि, गांधी मूर्ति पर शोक सभा आयोजित

कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि, गांधी मूर्ति पर शोक सभा आयोजित

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप के निधन पर रविवार को कैंप कार्यालय गांधी मूर्ति पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि राजेन्द्र कश्यप का असमय निधन पार्टी के लिए बेहद पीड़ादायक है। वह एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
जिला कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कश्यप एक जुझारू कार्यकर्ता थे, जो हमेशा पार्टी के कार्यों के लिए संघर्षरत रहे। वहीं, कोऑर्डिनेटर अजय शर्मा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है।
मुनेन्द्रपाल राजपूत ने कहा कि कश्यप के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वह पार्टी के सच्चे सिपाही थे। राजकपूर वाल्मीकि ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक वफादार कार्यकर्ता बताया।
श्रद्धांजलि देने वालों में सत्यप्रकाश गुप्ता, नूर मोहम्मद नूरी, गुलफाम सिंह, अमित यादव, हरिशंकर पचौरी, रविकांत सक्सेना, अली हसन सोहराब, साजिल मियां, प्रतिभा सिंह, ऊषा सिंह, आर्चिका मिश्रा, शैल कुमारी, रमेश धनगर, दीपक धनगर, दीपू पाण्डेय, हजारीलाल, सुशील शर्मा, राजा सलमानी, विमल कुमार सिंह, देशबंधु बघेल, अजय बिसारिया, प्रदीप जादौन, नन्द किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोक सभा के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन्द्र कश्यप के निवास पहुंचे, जहां राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय द्वारा भेजा गया शोक पत्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी का शोक संदेश उनके परिजनों को सौंपा गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *