मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में श्रद्धालुओं की नाव पलटी, 8 की मौत

मथुरा। तीर्थ नगरी मथुरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब से मथुरा दर्शन के लिए आए थे। हादसा उस समय हुआ जब नाव केसी घाट के पास पीपा पुल से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ने पर नाव अचानक पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों की टीम नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#mathuranews
Author: Soron Live 24

