बिना मान्यता संचालित दो विद्यालयों का खुलासा, एक विद्यालय सील; डीआईओएस जगदीश चंद्र शुक्ल ने मांगा स्पष्टीकरण

बिना मान्यता संचालित दो विद्यालयों का खुलासा, एक विद्यालय सील; डीआईओएस जगदीश चंद्र शुक्ल ने मांगा स्पष्टीकरण

कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश चंद्र शुक्ल के निर्देश पर 07 अप्रैल 2026 को किए गए औचक निरीक्षण में दो विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाए गए, जिनमें से एक विद्यालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। मामले में संबंधित प्रबंधकों से जवाब-तलब किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सोरों के साथ संयुक्त रूप से हुए निरीक्षण के दौरान रानी अवंतीबाई आदर्श विद्या मंदिर, नगला सुर्जी (सोरों) में कक्षा 6 तक की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जबकि विद्यालय के पास मान्यता संबंधी कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। विद्यालय प्रशासन से मान्यता की प्रति मांगी गई, लेकिन प्रस्तुत नहीं की जा सकी।
इसी क्रम में श्री गोविंद राम सुमन देवी ज्ञान विद्या मंदिर, नगला सुर्जी (कासगंज) का भी निरीक्षण किया गया, जहां कक्षा 10 तक की पढ़ाई संचालित हो रही थी। जांच में सामने आया कि विद्यालय के पास मान्यता नहीं है और कक्षाएं शारदा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, देवीलालपुर के नाम से चलाई जा रही थीं। इस पर तत्काल प्रभाव से विद्यालय को सील कर दिया गया और चाबी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश चंद्र शुक्ल ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सोरों से यह भी पूछा गया है कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से विद्यालय कैसे संचालित हो रहे थे।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।
— प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध स्कूल संचालन पर कड़ी कार्रवाई के संकेत।
#kasganjdios #soronnews24 #kasganj #school

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *