भाजपा स्थापना दिवस पर सोरों में कार्यकर्ताओं का जुटान, महापुरुषों को किया नमन

भाजपा स्थापना दिवस पर सोरों में कार्यकर्ताओं का जुटान, महापुरुषों को किया नमन


सोरों। सोमवार को सोरों नगर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन कर पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर के कट्टेश्वर चौराहा पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचानी है।”
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत वशिष्ठ, रामगोविन्द महेरे, संजय दुबे, विजय गोस्वामी (सभासद), विवेक महेरे, नानकचंद गुप्ता, गिरीश वार्ष्णेय, आशुतोष त्रिवेदी, अरविन्द तिवारी, विशाल पाठक, भोला तिवारी, डॉ. एन.डी. मौर्य, रामदेव तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *