NCERT लागू करने का कड़ा आदेश, मनमानी पर सख्त कार्रवाई: रेनू गौड़

कासगंज: जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक बार फिर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि विद्यालयों में केवल NCERT की निर्धारित पाठ्यपुस्तकें ही लागू की जाएं। इस संबंध में अधिकारी रेनू गौड़ ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में निजी प्रकाशकों की किताबों का मनमाने ढंग से उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले भी शासन और प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके कुछ विद्यालय नियमों की अनदेखी कर अपनी सुविधा और लाभ के अनुसार अन्य पुस्तकों का प्रयोग कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और नियमों के विरुद्ध है।
रेनू गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विद्यालय तत्काल प्रभाव से NCERT के अलावा अन्य पाठ्य सामग्री का प्रयोग बंद करें और शासनादेश का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। यदि किसी भी विद्यालय में अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास है, न कि आर्थिक लाभ कमाना। ऐसे में सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए।
Author: Soron Live 24

