सोरों में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन
दो दर्जन से अधिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मुख्य अतिथि रत्नेश बॉबी कश्यप ने फीता काटकर किया शुभारंभ, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम।
कासगंज (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)तीर्थ नगरी सोरों में महर्षि कश्यप जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश बॉबी कश्यप ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा सोरों रेलवे स्टेशन रोड से शुरू होकर कछला गेट, सब्जी मंडी, राम सिंह पुरा, चंदन चौक, रोडवेज बस स्टैंड और बदरिया सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः रेलवे स्टेशन रोड पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में महर्षि कश्यप, भगवान शंकर, निषादराज गुहा, काली माता और हनुमान जी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन एवं पीएसी की तैनाती के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रत्नेश बॉबी कश्यप ने कहा कि “महर्षि कश्यप की जयंती हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर देती है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।”
वहीं, भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने कहा कि “सोरों की पावन भूमि पर इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की पहचान को और सशक्त बनाते हैं। युवाओं की भागीदारी इसे और खास बनाती है।”
कार्यक्रम में राजू निषाद, हीरा लाल कश्यप, पुष्पेन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, अरुण कश्यप, अरविन्द कश्यप, विजय कश्यप, नेम सिंह कश्यप, महेन्द्र कश्यप, हेमू कश्यप, जगन्नाथ कश्यप, इन्द्रपाल कश्यप, नेत्रपाल कश्यप, अशोक कश्यप, श्याम लाल कश्यप, बनोज कुमार कश्यप, राजकुमार कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, अर्जुन सिंह कश्यप, विनोद कुमार कश्यप, हरिकिशन कश्यप, जयपाल कश्यप, नरेश कुमार कश्यप, सुजा लाल कश्यप, ओमकार कश्यप, अर्जुन कश्यप, राम अवतार कश्यप, रजनीश कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, बाबूलाल कश्यप, मूलचन्द्र कश्यप, राकेश कश्यप, मुन्ना लाल कश्यप, नरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

