सोरों तीर्थ की बदलेगी तस्वीर: योगी सरकार ने दी 15 करोड़ की सौगात, 7.55 करोड़ जारी

सोरों तीर्थ की बदलेगी तस्वीर: योगी सरकार ने दी 15 करोड़ की सौगात, 7.55 करोड़ जारी


कासगंज/सोरों। तीर्थ नगरी सोरों के विकास को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। पर्यटन विभाग के माध्यम से सोरों तीर्थ क्षेत्र के कायाकल्प के लिए करीब 15.10 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें से 7.55 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
इस परियोजना के तहत पवित्र कुंड के घाटों का पुनर्विकास, छतरियों का जीर्णोद्धार, आकर्षक सौंदर्यीकरण, आधुनिक लाइटिंग, चेंजिंग रूम और फसाड वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से कराया जाए। साथ ही कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक अनुमति और पर्यावरणीय स्वीकृतियां लेना अनिवार्य होगा।
इस योजना के लागू होने से सोरों तीर्थ को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है और यह धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर और मजबूत रूप से उभरेगा।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि यह परियोजना सोरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और इससे तीर्थ क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सोरों तीर्थ के लिए स्वीकृत यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे सोरों तीर्थ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।
???? अब देखना यह होगा कि करोड़ों की यह योजना धरातल पर कितनी तेजी और गुणवत्ता के साथ उतरती है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *