सोरों में लाल पत्थर से बनेंगे द्वार एवं यात्री आश्रय स्थल,तीर्थस्थल का होगा सौंदर्यीकरण

सोरों में लाल पत्थर से बनेंगे द्वार एवं यात्री आश्रय स्थल, तीर्थस्थल का होगा सौंदर्यीकरण


कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में पर्यटन और सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में नगर पालिका के प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिल गई है। लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से तीर्थ नगरी सोरों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
योजना के तहत पंचमहाशक्ति मंदिर के पास भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यह द्वार लाल पत्थर से निर्मित होगा, जिससे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप मिलेगा। लगभग 85 लाख रुपए की लागत तीर्थ यात्रियों को सुविधायुक्त आवासीय आश्रय स्थल बनाने प्रस्ताव है।

इसके साथ ही तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
नगर पालिका द्वारा तैयार प्रस्ताव में तीर्थ स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर रास्ते, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से सोरों में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि तीर्थ नगरी में दो भव्य द्वारों का निर्माण कराया जाएगा तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए एक सुविधा युक्त आवासीय भवन भी बनाया जाएगा शासन ने इसके लिए धनराशि जारी कर दी है।

इस विकास कार्य से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी।
#soronnews24 #kasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *