गंगा स्वच्छता पखवाड़ा: तीर्थ नगरी सोरों में भव्य गंगा आरती आयोजित।

सोरों (कासगंज)।( सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय)गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत तीर्थ नगरी सोरों के शूकर क्षेत्र स्थित आरती वाला घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ वीरेंद्र सिंह एवं डीएफओ संजीव कुमार ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला गंगा समिति कासगंज के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मां गंगा आरती सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धा और आस्था के साथ गंगा आरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर राव मुकुल मान सिंह, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, शरद पांडे, संजय बड़गैया, मनोज तिवारी, सौरभ उपाध्याय, माधव, अंशुल, आयुष्मान, आकाश तिवारी, राज तिवारी, विनय कुमार, देवांश शर्मा, जय किशन मिश्रा, ऋतिक शर्मा, अनमोल पचौरी, निशांत निर्भय, विवेक सिंह, गोपाल गोविंद उपाध्याय सहित सोरों कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी व रौनक कुशवाह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से गंगा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता का संदेश भी दिया गया और लोगों से गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की गई।
Author: Soron Live 24

