कासगंज:सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर ‘किताबों की लूट’ का भंडाफोड़,अभिभावकों से जबरन खरीदारी का आरोप

सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर ‘किताबों की लूट’ का भंडाफोड़, अभिभावकों से जबरन खरीदारी का आरोप

कासगंज।शहर में शिक्षा के नाम पर हो रही कथित लूट के खिलाफ चल रहे अभियान “शिक्षा को लूट से मुक्त करो” के तहत आज सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर एक बड़ा खुलासा सामने आया। हरवीर सिंह भारतीय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।
जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल के बाहर एक अस्थायी दुकान संचालित की जा रही है, जो साल में मात्र 10 से 15 दिनों के लिए ही खुलती है। इस दुकान पर न तो कोई नाम, बोर्ड या रजिस्ट्रेशन दिखाई दिया और न ही किसी प्रकार की पहचान स्पष्ट थी। इसके बावजूद यहां केवल सेंट जोसेफ स्कूल की निर्धारित किताबें ही बेची जा रही थीं।
टीम के अनुसार, अभिभावकों को इसी दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बाजार में सस्ती या वैकल्पिक किताबों की उपलब्धता को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अभियान से जुड़े सदस्यों ने मौके पर विरोध दर्ज कराते हुए इसे शिक्षा के नाम पर सुनियोजित लूट बताया। उनका कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों का खुला उल्लंघन है और इसमें स्कूल प्रबंधन सहित संबंधित लोगों की मिलीभगत की आशंका है।
टीम की प्रमुख मांगें:
मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए
अवैध रूप से संचालित दुकान पर तत्काल कार्रवाई हो
अभिभावकों को खुले बाजार से किताबें खरीदने की स्वतंत्रता दी जाए
अभियान से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#soronnews24 #dmkasganj #yogiaaditynath
#book #school

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *