सोरों रघुनाथजी मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव: रामनवमी पर भव्य फूल बंगला, अभिषेक, महाआरती —श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रसाद वितरण हुआ

रघुनाथजी मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव:

रामनवमी पर भव्य फूल बंगला, अभिषेक, महाआरती —श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रसाद वितरण हुआ


सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरों स्थित प्राचीन रघुनाथजी मंदिर में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष आकर्षित किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती, भजन-कीर्तन  का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भक्तों को पंचामृत एवं बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम अयोध्या से मथुरा जाते समय शूकर क्षेत्र में हरि की पैड़ी किनारे एक टीले पर विश्राम करने आए थे। उसी पावन स्थल पर रघुनाथ जी मंदिर की स्थापना मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग 400 वर्ष पूर्व जयपुर के राजा मानसिंह द्वारा इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था। तब से लेकर आज तक यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
इस अवसर पर पंडित रामदास पुजारी, रामेश्वर दयाल महेरे, विशाल पाठक, सचिन चौधरी, हेमंत त्रिगुणायत, विजय अग्रवाल, अशोक तिवारी, सुरेश पटियात, गिरीश वार्ष्णेय, अशोक मोहल्लेदार, शोभित गौड़, नवनीत बोहरे,भोला तिवारी, प्राग्येश द्विवेदी, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *