रघुनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव आज

रामनवमी पर सजेगा भव्य फूल बंगला, अभिषेक और छप्पन भोग
सोरोंजी। तीर्थनगरी के प्राचीन रघुनाथजी मंदिर में गुरुवार को आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज रामनवमी पर्व पर मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। प्रभु राम का अभिषेक, महाआरती, कीर्तन और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
महंत रामदास ने बताया कि पौराणिक ग्रंथ गर्ग संहिता और वराह पुराण के अनुसार भगवान राम ने अयोध्या से मथुरा आते समय शुक्क्षेत्र में हरि की पैड़ी किनारे एक टीले पर विश्राम किया था। मान्यता है कि उसी टीले पर रघुनाथजी मंदिर का निर्माण किया गया है।
मंदिर की मान्यता
हरि की पैड़ी किनारे भव्य रघुनाथजी मंदिर का निर्माण लगभग 400 वर्ष पूर्व जयपुर के राजा मानसिंह ने कराया था। राजघराना रखने वाले श्रद्धालुओं की इस तीर्थ के प्रति अपार श्रद्धा प्राचीन समय से ही रही है। आज भी राजा मानसिंह के राज परिवार के वंशज यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।
मंदिर के सेवायत बाबा रामदेव की सातवीं पीढ़ी के महंत रामदास वर्तमान में मंदिर की सेवा संभाल रहे हैं।
रघुनाथजी मंदिर का निर्माण किया गया है। यह मंदिर शुक्क्षेत्र में विशेष श्रद्धा का केंद्र है। हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष रामनवमी को यहां भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।अयोध्या धाम के साथ आज जन्मोत्सव मनाया जाएगा।।
Author: Soron Live 24

