थाना ढोलना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

थाना ढोलना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कासगंज, जनपद में पुलिस व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी ओम प्रकाश सिंह ने थाना ढोलना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति कक्ष का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही दस्तावेजों को अद्यतन रखने पर जोर दिया गया।
एसपी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ड्यूटी के प्रति सजगता और जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व जन शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *