कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

कासगंज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव का भव्य आयोजन प्रभु पार्क में गुरुवार प्रातः 7 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति पूर्ण गणवेश में रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय जिला संघचालक दीपराज रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने वर्ष प्रतिपदा के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिवस भारतीय नववर्ष का प्रतीक होने के साथ-साथ संगठन के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन एवं उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हेडगेवार जी ने संगठन के माध्यम से समाज को संगठित करने का जो कार्य प्रारंभ किया, वह आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में मंच पर विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन, संगठन और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवकों को निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त मंच पर सह नगर संघचालक भगवती गुरु की गरिमामयी उपस्थिति रही,
कार्यक्रम के संबंध में नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा एवं नगर प्रचार प्रमुख वैभव उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि वर्ष प्रतिपदा का यह आयोजन संगठन के ६ उत्सवों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का विकास होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि संघ निरंतर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हेतु कार्य कर रहा है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक जयंती , प्रार्थना मोहित ,एकल गीत देव , अमृत वचन अक्षत का रहा ।
कार्यक्रम में एटा विभाग प्रचारक मान कुलदीप , जिला प्रचारक आर्येंद्र , विभाग प्रचार प्रमुख नरेश नंदन , नगर कार्यवाह अनिरुद्ध , सह जिला कार्यवाह विनीत , हिमांशु , नगर प्रचार प्रमुख वैभव , राजीव पचौरी जी, वेदप्रकाश , अंकित जैन , लखन , गौरव शर्मा ज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
Author: Soron Live 24

