यूपी-112 के 10 नए पीआरवी वाहन कासगंज पहुंचे, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

यूपी-112 के 10 नए पीआरवी वाहन कासगंज पहुंचे, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी


कासगंज, 19 मार्च। जनपद कासगंज की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय से 10 नए पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) प्राप्त हुए हैं। विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद इन सभी वाहनों को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन स्थिति में पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा निर्धारित समय के भीतर प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि नए वाहनों के जुड़ने से जनपद की पुलिसिंग और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यूपी-112 के रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। इससे आमजन को आपात स्थिति में शीघ्र सहायता मिल सकेगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए शासन और डीजीपी का आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राजेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *