डॉ हेडगेवार जयंती व हिंदू नववर्ष पर तुलसी शाखा में हुआ भव्य आयोजन, पदाधिकारियों ने दिया संदेश।

डॉ हेडगेवार जयंती व हिंदू नववर्ष पर तुलसी शाखा में हुआ भव्य आयोजन, पदाधिकारियों ने दिया संदेश।

सोरों। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस एवं चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का उत्सव तुलसी शाखा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा ध्वज प्रणाम के साथ हुई, जिसके बाद पूजनीय हेडगेवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का भाव देखने को मिला।
जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा स्थापित संगठन आज समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से नववर्ष पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।
नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर हमें अपनी जड़ों से जुड़कर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
वहीं नगर संघ चालक एन.पी. सिंह हल्दिया ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर जयकिशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, केशव महेरे, जय सिंह, गोविन्द महेरे, हेमंत पंडित, गंगाविष्णु, विकास निर्भय, महेश त्रिवेदी, कपिल अग्रवाल, श्रीकृष्ण भारद्वाज, दीपक पारासर, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, विनय सक्सेना, अवनीश वशिष्ठ, देवांश शर्मा, रोहित देवल, सतीश चौधरी, प्रतीक अग्रवाल, अर्पित गुप्ता सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *