एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कासगंज में अपराध समीक्षा बैठक में दिए कानून-व्यवस्था व पुलिस व्यवहार पर सख्त निर्देश

एसपी ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कासगंज में अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था व पुलिस व्यवहार पर सख्त निर्देश

 


कासगंज।
पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार वर्दी धारण करें तथा अपने आचरण में सौम्यता और शालीनता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रमजान माह एवं आगामी ईद को देखते हुए जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधीनस्थों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एसपी ने मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। थानों पर आने वाले फरियादियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में कुख्यात अपराधियों के सत्यापन, अवैध शराब, जुआ-सट्टा व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
इसके अलावा बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाने, यातायात जागरूकता अभियान चलाने, पॉक्सो एक्ट व महिला अपराधों में प्रभावी पैरवी कर शीघ्र सजा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। लावारिस एवं मुकदमाती वाहनों के निस्तारण, मालखानों के व्यवस्थित संचालन तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर भी जोर दिया गया।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में अधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *