ग्रीष्मकालीन समय सारिणी जारी: श्रीवराह मंदिर सोरों जी में 19 मार्च से बदलेगा दर्शन-आरती का समय

???? ग्रीष्मकालीन समय सारिणी जारी: श्रीवराह मंदिर सोरों जी में 19 मार्च से बदलेगा दर्शन-आरती का समय ????

कासगंज यूपी/सोरों जी। तीर्थ नगरी सोरों स्थित श्रीवराह भगवान मंदिर में नव संवत्सर के शुभारंभ के साथ ही ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू की जा रही है। यह नई समय सारिणी चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, दिनांक 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से प्रभावी होगी।
सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणात द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीवराह भगवान के दर्शन एवं आरती के समय में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब मंदिर की दैनिक व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
प्रातः मंगला आरती सुबह 5:00 बजे होगी। मध्याह्न शयन आरती दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगी, जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। पुनः दोपहर 2:30 बजे से दर्शन प्रारंभ होंगे।
सायंकालीन श्रृंगार दर्शन एवं आरती शाम 7:00 बजे होगी, इसके उपरांत श्रीगंगा-वराह नित्य परिक्रमा शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। रात्रि शयन आरती 9:00 बजे संपन्न होगी।
मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सारिणी का पालन करते हुए दर्शन-पूजन हेतु मंदिर पहुंचें और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाएं

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *