सोरों नगर पालिका में पांच सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना

सोरों (कासगंज)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर कासगंज जनपद की सोरों नगर पालिका में पांच सभासदों को नामित किया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के तहत मुकेश राजपूत, संपूर्णानंद भारद्वाज, हरिशंकर बघेल, नाथूराम मौर्य और राहुल अग्रवाल को नगर पालिका परिषद सोरों में नामित सभासद चुना गया है।
नामित सभासदों की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तथा भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य का,विवेक महेरे, ब्रजेश उपाध्याय, आशुतोष त्रिवेदी, अभिषेक वशिष्ठ, माधव उपाध्याय, जय किशन तिवारी, अमित अग्रवाल, गोविंद महेरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नए नामित सभासदों के सहयोग से नगर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
Author: Soron Live 24

