अलविदा जुमा व आगामी त्योहारों को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कासगंज।

अलविदा जुमा की नमाज एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा ने कोतवाली कासगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों तथा मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनके सुझाव भी लिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की लगातार चेकिंग की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#spkasganj #soron #BreakingNews #kasganjpolice
Author: Soron Live 24

