भाजपा नगरिया मंडल की बैठक सम्पन्न, प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना तय

भाजपा नगरिया मंडल की बैठक सम्पन्न, प्रशिक्षण वर्ग की कार्ययोजना तय

14–15 मार्च को आयोजित होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की वर्ग संचालन समिति की आवश्यक बैठक सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 2026 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को संगठित और सशक्त बनाने के लिए विधिवत प्रशिक्षण देने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग आवासीय होगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के लिए वर्ग स्थल पर ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, मंडल महामंत्री देवेन्द्र पचौरी, मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री रवि दिवाकर, ओम सिंह सागर, कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, शक्ति केंद्र संयोजक किशोर चौहान, संजय बघेल, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी, विपिन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *