दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थ नगरी सोरों में सीसी मार्ग निर्माण शुरू, 40 लाख की लागत से बदलेगा स्वरूप

दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थ नगरी सोरों में सीसी मार्ग निर्माण शुरू, 40 लाख की लागत से बदलेगा स्वरूप

  1. सोरों /कासगंज (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) तीर्थ नगरी सोरों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में नगर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से नए सीसी मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
    यह सीसी सड़क चंदन चौक स्थित पंडित भारत किशोर दुबे सलोने के आवास से अनाज मंडी चौराहे तक बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व बस स्टैंड से चंदन चौक तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
    नगरपालिका क्षेत्र में जगह-जगह निर्माण एवं विकास कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। योगी सरकार के मार्गदर्शन में नगर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जर्जर मार्गों को चरणबद्ध तरीके से नए सीसी मार्गों में परिवर्तित किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सोरों नगर में भी सड़क, नाली, प्रकाश और साफ-सफाई से जुड़े कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। नगर की सभी जर्जर सड़कों को चरणबद्ध तरीके से पक्के सीसी मार्ग में बदला जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि “योगी सरकार की योजनाओं से नगर का स्वरूप लगातार बदल रहा है और आने वाले समय में सोरों को एक आदर्श तीर्थ एवं नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।”
#soron#nagarpalika#vikas

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *