नगर पालिका सोरों की संपत्तियों का खुली बोली से वार्षिक आवंटन, वराह यात्री निवास की सबसे ऊंची बोली 7.25 लाख

सोरों (कासगंज)(सचिन उपाध्याय)नगर पालिका परिषद सोरों की संपत्तियों—वराह यात्री निवास, बदरिया बारात घर एवं घटिया बारात घर—का एक वर्ष के लिए खुली बोली प्रक्रिया के तहत आवंटन किया गया। यह प्रक्रिया अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम हर्षिता देवड़ा के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई।
वराह यात्री निवास की नीलामी में कुल 9 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुरारी लाल शर्मा फर्म ने 7 लाख 25 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सतीश कुमार चरोरी ने 7 लाख 20 हजार रुपये की बोली लगाकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
बदरिया बारात घर की नीलामी में मैसर्स सतीश ने 2 लाख 55 हजार रुपये की बोली लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विजय बाबू उपाध्याय ने 2 लाख 51 हजार रुपये की बोली के साथ द्वितीय स्थान पाया।
घटिया बारात घर की बोली में गौरव उपाध्याय ने 61 हजार रुपये की बोली लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अजय महेरे ने ने 60 हजार रुपये की बोली लगाकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा कि “नगर पालिका की संपत्तियों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार खुली बोली के माध्यम से किया गया है। इसका उद्देश्य नगर पालिका की आय में वृद्धि करना और सार्वजनिक संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना है। आगे भी इसी प्रकार निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जाएगी।”
नीलामी बैठक में अधिशासी अधिकारी एसडीएम हर्षिता देवड़ा के साथ बाबू जय प्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, प्रशांत शर्मा, गोपाल स्वामी, आरआई शैलेंद्र कुमार, सभासद अतुल महेरे, विजय गोस्वामी, अतुल तिवारी, पवनेश सक्सेना एवं अनुभव निर्भय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#soron #nagarpalika
Author: Soron Live 24

