कासगंज यूजीसी के नए कानून के विरोध में श्रीअग्रवाल सभा का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन, सवर्ण समाज में आक्रोश

कासगंज यूजीसी के नए कानून के विरोध में श्री अग्रवाल सभा का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन, सवर्ण समाज में आक्रोश

कासगंज।यूजीसी (UGC) में लागू किए गए नए कानून को लेकर स्वर्ण समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) कासगंज इकाई द्वारा जिलाधिकारी कासगंज के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन प्रेषित कर कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों और युवाओं के मानसिक, सामाजिक व शैक्षणिक हितों के विरुद्ध है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी के अंतर्गत लागू यह कानून ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के छात्रों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देगा, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा। संगठन ने आशंका जताई कि भविष्य में इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं।
श्री अग्रवाल सभा ने यह भी आरोप लगाया कि यह कानून बिना व्यापक संसदीय चर्चा के लागू किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। संगठन के अनुसार यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 व 16 में प्रदत्त समानता के अधिकार का भी उल्लंघन करती हैं

सराफा व्यवसायी एवं समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल ने कहा—
“यूजीसी का यह कानून स्वर्ण समाज के छात्रों के साथ अन्याय है। इससे बच्चों का मनोबल टूटेगा और शिक्षा का माहौल खराब होगा। सरकार को चाहिए कि ऐसे विभाजनकारी कानून को तुरंत वापस ले और सभी वर्गों को समान अवसर दे। स्वर्ण समाज इस काले कानून को स्वीकार नहीं करेगा।”
ज्ञापन के दौरान ये लोग उपस्थित रहे
ज्ञापन पर स्वर्ण समाज के कई गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से
अखिलेश अग्रवाल, विजय प्रकाश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नरेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, गौरव बंसल, रोहित अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।
संगठन ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि समाज में समानता और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस कानून को शीघ्र निरस्त किया जाए, अन्यथा स्वर्ण समाज को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

#soronnews #UGC #Kasganj #DmKasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *