खुली व पारदर्शी बोली से सोरों रत्नावली बरात घर का टेंडर सम्पन्न गंगोत्री ट्रेडिंग कंपनी ने 23.85 लाख की सर्वाधिक बोली लगाकर प्राप्त किया प्रथम स्थान

खुली व पारदर्शी बोली से सोरों रत्नावली बरात घर का टेंडर सम्पन्न
गंगोत्री ट्रेडिंग कंपनी ने 23.85 लाख की सर्वाधिक बोली लगाकर प्राप्त किया प्रथम स्थान


सोरों (कासगंज)।नगर पालिका परिषद सोरों द्वारा रत्नावली बरात घर गेस्ट हाउस को एक वर्ष की अवधि के लिए खुली बोली के माध्यम से आवंटित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई। यह पूरी टेंडर प्रक्रिया अधिशासी अधिकारी/एसडीएम हर्षिता देवड़ा के नेतृत्व में पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपन्न हुई।
खुली बोली में कुल 9 व्यक्तियों/फर्मों ने प्रतिभाग किया। बोली प्रक्रिया में गंगोत्री ट्रेडिंग कंपनी, अजय महेरे ने 23 लाख 85 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेम को गिर्राज जी ट्रेडिंग कंपनी द्वितीय स्थान पर रही।
टेंडर प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराई गई।

एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने बताया
“नगर पालिका परिषद द्वारा रत्नावली बरात घर का टेंडर पूरी तरह खुली, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कराया गया है। सभी नियमों का पालन करते हुए बोली सम्पन्न कराई गई, ताकि नगर पालिका की आय में वृद्धि हो और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।”

बोली के दौरान जय प्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, प्रशांत, अजय महेरे, शिवजी, सोनू महाकाल, सोनू त्रिगुणायत, पूरण कुशवाह, देवेंद्र तिवारी, सतीश चारौरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *