सोरों की बेटी बंदिनी उपाध्याय ने यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

सोरों की बेटी बनी प्रदेश की चैंपियन बंदिनी उपाध्याय ने यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

 

सोरों (कासगंज)( सचिन उपाध्याय)उत्तर प्रदेश स्टेट (वेस्टर्न) आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में सोरों नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बंदिनी उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, दुहाई (गाजियाबाद) में 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच बंदिनी ने युथ वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपने सभी मुकाबले जीतते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान बंदिनी ने तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे निर्णायक मंडल और दर्शक दोनों प्रभावित हुए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को निर्णायक रूप से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सोरों नगर में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने बंदिनी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

बंदिनी उपाध्याय ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया तथा कहा कि उनका लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है।

यह सफलता साबित करती है कि यदि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहरों की बेटियां भी प्रदेश और देश स्तर पर परचम लहरा सकती हैं। ????

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *