गणतंत्र दिवस पर सोरों नगर पालिका में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान

गणतंत्र दिवस पर सोरों नगर पालिका में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान
नगर क्षेत्र की सफाई, पेयजल, प्रकाश व कर व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने वालों को मिले प्रशस्ति पत्र

सोरों (कासगंज)।देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र में सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, कर विभाग सहित अन्य नगर सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 20 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके समर्पण से ही नगर विकास संभव हो पाता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ सभासद गण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और प्रबल किया।

#RepublicDay2026 #news #soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *