सोरों में बाइक सवार पर जानलेवा हमला, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सोरों (कासगंज)।थाना सोरों क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मढ़ई, कस्बा सोरों निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले को लेकर थाना सोरों पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोरों निवासी राहुल पुत्र रामसेवक ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 25 जनवरी को उसका भाई राजकुमार पुत्र रामसेवक मोटरसाइकिल (UP24 AE 6888) से जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों बेस वॉल के दंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तमंचा लहराते हुए भाग गए
पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके भाई राजकुमार के गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तब जाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल भाई को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
पीड़ित राहुल का कहना है कि हमलावरों का उसके साथ पुराना विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना सोरों पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#kasganjpolice #news #soron #crime
Author: Soron Live 24

