गोहरा बाइपास पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, NH-530B निर्माण पर जताई आपत्ति

कासगंज | संवाददाता जनपद कासगंज में गोहरा बाइपास टी-पॉइंट पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि NH-530B के निर्माण के दौरान बिना अंडरपास बनाए पुराने मुख्य मार्ग को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का सीधा संपर्क टूट जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि सड़क बंद की गई तो हजारों लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों के लिए यह रास्ता बेहद अहम है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना यदि मुख्य सड़क बंद की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास और रोड लेवल की समस्या का समाधान होने तक एनएचएआई को सड़क बंद करने के निर्देश न दिए जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है और प्रशासन को समय रहते समाधान निकालना चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
#kasganj #news #nh530B
Author: Soron Live 24

