तीर्थ नगरी सोरों में 75 दिव्यांगों को कंबल वितरित, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता


सोरों (कासगंज) (सचिन उपाध्याय)कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों स्थित नगर पालिका परिसर में श्री वारह जन सेवा दिव्यांग समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 75 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। सर्दी के मौसम में आयोजित इस कार्यक्रम से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं सदर तहसीलदार/एसडीएम/नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण के दौरान समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा सर्दी के मौसम में दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसी क्रम में आज तीर्थ नगरी सोरों में जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के सहयोग से यह वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम विनोद उपाध्याय, कुलदीप निर्भय, धैर्य धर, आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

