कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
हिंदुत्व के पुरोधा थे बाबूजी कल्याण सिंह : मनोज चौहान

नगरिया। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नगरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में एकत्र होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह हिंदुत्व के प्रखर पुरोधा थे। उन्होंने बाबरी विध्वंस के कलंक से देश को मुक्त कराने तथा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह भारत के हिंदुओं के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मंत्री ओम सिंह सागर व रवि दिवाकर, मंडल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, अतर सिंह बघेल, देवेंद्र बघेल, अनुज गौर, बबलू बघेल, हरिश्चंद्र बघेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#bjp #news
Author: Soron Live 24

