सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल में युवा दिवस की भव्य तैयारी, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा युवा महोत्सव

न्यौली स्थित सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को आगामी 12 जनवरी 2026 को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय डायरेक्टर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने विद्यालय स्टाफ के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
बैठक को संबोधित करते हुए मनोज चौहान ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में टीवी शो “वाह वाह क्या बात है” में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दे चुके राष्ट्रीय कवि सुनहरी लाल तुरन्त का काव्य पाठ भी आयोजित किया जाएगा। मनोज चौहान ने सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी निष्ठा और सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, विकास शर्मा, आरती चौहान, राजेश्वरी कश्यप सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

