नववर्ष पर वराह नगरी सोरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान वराह के दुग्धाभिषेक से गूंजा मंदिर परिसर
सोरों /कासगंज( सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)नववर्ष के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र
स्थित भगवान वराह मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नववर्ष के स्वागत में सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान वराह के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह का दुग्धाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “जय वराह भगवान” के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि
“नववर्ष पर भगवान वराह के दर्शन और अभिषेक से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं और सभी के लिए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन की व्यवस्था की गई है।”
मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। नववर्ष के अवसर पर सोरों शूकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
Author: Soron Live 24

