सोरों नगर पालिका को मिले 9 नए ई-रिक्शा, नववर्ष पर स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार

सोरों नगर पालिका को मिले 9 नए ई-रिक्शा, नववर्ष पर स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)नववर्ष के प्रथम दिन नगर पालिका परिषद सोरों, जनपद कासगंज द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई। नगर पालिका परिषद को प्राप्त 9 नए ई-रिक्शा वाहनों को कूड़ा एकत्रीकरण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, जय प्रकाश दुबे, पंकज कुमार भार्गव, शैलेन्द्र कुमार, गोपाल स्वामी, प्रशांत कुमार, शिव बंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि
“नववर्ष पर नगरवासियों को स्वच्छता की नई सौगात दी गई है। इन ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। नगर को साफ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारी प्राथमिकता है।”
वहीं उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने कहा कि
“ई-रिक्शा पर्यावरण के अनुकूल हैं और कम खर्च में बेहतर सेवा देंगे। इससे कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को गति मिलेगी।”
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इन नए ई-रिक्शा के संचालन से कूड़ा संग्रहण की समयबद्धता बढ़ेगी, साथ ही नगर में स्वच्छता स्तर में सुधार होगा। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *