कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए आगे आईं संस्थाएं मनीषा केअर फाउंडेशन व सावित्री सेवा संस्थान ने बांटे कंबल और गर्म कपड़े

कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए आगे आईं संस्थाएं
मनीषा केअर फाउंडेशन व सावित्री सेवा संस्थान ने बांटे कंबल और गर्म कपड़े!

सोरों :कासगंज (सचिन उपाध्याय)।पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पाले के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए यह हाड़ कंपा देने वाली ठंड किसी दैवी आपदा से कम नहीं है।
इसी क्रम में मनीषा केअर फाउंडेशन एवं सावित्री सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से रविवार को सूकर क्षेत्र सोरों में गरीब एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल तथा आवश्यक गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मंजुल मिश्रा, शिवकांत मिश्रा, तान्या मिश्रा, ताशू मिश्रा, राजकमल, अनुभव एवं शिवायु सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष एवं न्यासी प्रिया मिश्रा ने किया। कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए दुआएं दीं। स्थानीय लोगों ने संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में दोनों संस्थाओं ने अपने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *