सोरों नगर पालिका की सख्ती से अतिक्रमण पर प्रहार, सड़कों पर लगाए गए सीमा-चिन्ह

नगर पालिका की सख्ती से अतिक्रमण पर प्रहार, सड़कों पर लगाए गए सीमा-चिन्ह

कासगंज यूपी!सोरों। (सचिन उपाध्याय )तीर्थनगरी सोरों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी एवं उपजिला अधिकारी हर्षिता देवड़ा के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़कों पर स्पष्ट सीमा-चिन्ह लगाए।
इस अभियान के तहत सोरों राम सिंह पुरा,सब्जी मंडी और लहरा रोड जैसे व्यस्त इलाकों में दुकानों के बाहर लगे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों एवं ठेली संचालकों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित चिन्ह से आगे किसी भी प्रकार का सामान न रखें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस पहल से बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आम नागरिकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
उपजिला अधिकारी/अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बताया “नगर में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर अतिक्रमण की सीमा तय कर चिन्ह लगाए गए हैं। सभी दुकानदार निर्धारित दायरे में ही अपना सामान रखें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर को व्यवस्थित और सुचारु बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

#soronnews24#sdm#soron#nagarpalika

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *