भीषण शीतलहर के चलते कासगंज में कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन बंद

भीषण शीतलहर के चलते कासगंज में कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन बंद


कासगंज। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025 और 30 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, उक्त अवधि में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों का अवकाश रहेगा तथा शिक्षण कार्य बंद रहेगा। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने समस्त संबंधित विद्यालयों को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं विद्यालयों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
प्रशासन का यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *