बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन।


सोरोंजी।बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी सोरोंजी में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का झंडा व यूनुस खान का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद” एवं “यूनुस खान मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू खतरे में हैं, ऐसे में वहां के हिंदू परिवारों को भारत बुलाने की व्यवस्था की जाए तथा जिहादी मानसिकता वाली बांग्लादेश सरकार को कड़ी चेतावनी दी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी हिंदू परिवार को ऐसी घटनाओं का सामना न करना पड़े।
पुतला दहन कार्यक्रम में राजेंद्र मौर्य (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), गोविंद महेरे (जिला सह संयोजक, बजरंग दल), वरुण कुमार (प्रखंड अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), जितेंद्र कुमार (प्रखंड मंत्री, विश्व हिंदू परिषद) सहित विकास निर्भय, अभिषेक वशिष्ट, लोकेश गौतम, यश महेरे, श्याम मौर्य, गौरव यादव, आकाश गोस्वामी, राहुल गौतम, मनोज बघेल, अतुल वाल्मीकि, यशवीर माथुर, गोपाल मौर्य, नन्हे बघेल, आकाश गौतम, आशु मौर्य, अमित अग्रवाल, ओपी ठाकुर, अरविंद कोली, ब्रजमोहन शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *