भाजपा सोरों नगर मंडल ने अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर बूथ स्तर पर दी श्रद्धांजलि।

सोरों।भाजपा सोरों नगर मंडल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
जयंती पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमारे प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपनी राजनीति को देश के विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित किया। उनका जीवन और विचार आज भी हम सभी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं।
वहीं मनोज भारद्वाज एवं विवेक महेरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक परियोजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।
कार्यक्रम में आशुतोष त्रिवेदी, राहुल पचौरी, विजय गोस्वामी, नीरज रावत, सांत्वना पाराशर, दीपक बोहरे, राजकुमार, अनीता उपाध्याय, डॉ. रविकांत गुप्ता, मनीष शर्मा, अरुण कुमार, डॉ. एन. डी. मौर्य, अतुल मिश्रा, नानक चंद्र गुप्ता, सौरव माहेश्वरी, संजय, धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

