जिलाधिकारी का बेसिक शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी

जिलाधिकारी का बेसिक शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी।

कासगंज।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जिला समन्वयक (डीसी) अपने कक्षों में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी जिला समन्वयक निरीक्षण कार्य के लिए फील्ड में गए हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों की निरीक्षण आख्या शाम तक प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालय समय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य है तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिलेखों की भी जांच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं शासन की योजनाओं को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *